Kotak Kanya Scholarship 2026-27: छात्राओं को मिलेंगे ₹1.5 लाख हर साल, 15 अक्टूबर अंतिम दिनांक, देखें पात्रता और दस्तावेज

Kotak Kanya Scholarship 2026-27: अगर आपने 12वीं पास करके इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून या किसी दूसरे प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लिया है तो आपकी पढ़ाई का खर्च कम करने के लिए एक अच्छा अवसर उपलब्ध है। कोटक महिंद्रा ग्रुप की ओर से संचालित कोटक कन्या स्कॉलरशिप के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मेधावी छात्राओं को हर साल ₹1.5 लाख तक की सहायता मिलती है।

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और 15 अक्टूबर 2026 अंतिम तारीख निर्धारित है। हालांकि इसका लाभ सभी छात्राओं को नहीं मिलेगा। इसके लिए 12वीं के अंक, परिवार की आय और कॉलेज में प्रवेश से जुड़ी कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। आगे जानिए कौन आवेदन कर सकता है, किन खर्चों के लिए पैसे मिलेंगे और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है।

Kotak Kanya Scholarship 2026 Highlight

छात्रवृत्तिKotak Kanya Scholarship 2026
संबंधित संस्थाKotak Education Foundation
लाभार्थीपात्र भारतीय छात्राएं
छात्रवृत्ति राशि₹1.5 लाख प्रति वर्ष
न्यूनतम अंक12वीं में 75%
पारिवारिक आयअधिकतम ₹6 लाख हर साल
आवेदन की अंतिम तारीख15 अक्टूबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आवेदन पोर्टलBuddy4Study

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 क्या है?

यह कोटक महिंद्रा ग्रुप की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल है, जिसे Kotak Education Foundation के सहयोग से संचालित किया जाता है। इसका उद्देश्य ऐसी प्रतिभाशाली छात्राओं की मदद करना है जिनके परिवार के लिए उच्च शिक्षा का खर्च उठाना मुश्किल होता है।

इस कार्यक्रम में चयनित छात्राओं को प्रोफेशनल ग्रेजुएशन पूरा होने तक सालाना आर्थिक सहायता मिल सकती है। हालांकि हर वर्ष सहायता जारी रहना निर्धारित नियमों और संस्था के निर्णय पर निर्भर करता है।

किन छात्राओं को मिलेगी ₹1.5 लाख की स्कॉलरशिप?

आवेदन करने वाली छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA प्राप्त किया हो। इसके साथ परिवार की कुल वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

छात्रा का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी प्रतिष्ठित संस्थान के प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश होना भी जरूरी है। इसमें NIRF या NAAC से संबंधित मान्यता वाले संस्थानों को शामिल किया गया है।

पात्र पाठ्यक्रमों के उदाहरण:

  • इंजीनियरिंग और MBBS
  • पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB
  • Architecture और Design
  • Integrated BS-MS तथा BS-Research
  • अन्य पात्र प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स

स्कॉलरशिप के ₹1.5 लाख कहां खर्च कर सकते हैं?

कई छात्राओं को लगता है कि छात्रवृत्ति का पैसा केवल कॉलेज फीस के लिए मिलता है लेकिन इस कार्यक्रम में पढ़ाई से जुड़े दूसरे खर्चों को भी शामिल किया गया है। छात्राएं इसका उपयोग ट्यूशन फीस, हॉस्टल, किताबें, स्टेशनरी, इंटरनेट और परिवहन के लिए कर सकती हैं।

जरूरत के अनुसार लैपटॉप जैसे शैक्षणिक उपकरण का खर्च भी इसमें शामिल कियाहै। हालांकि ₹1.5 लाख हर कोई आवेदक को अपने आप नहीं मिलेंगे। अंतिम चयन और सहायता राशि Kotak Education Foundation की निर्धारित शर्तों के अधीन होगी।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

  • 12वीं की मार्कशीट
  • आय प्रमाण-पत्र
  • कॉलेज एडमिशन लेटर
  • फीस स्ट्रक्चर
  • कॉलेज बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Kotak Kanya Scholarship Online Apply कैसे करें?

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन Buddy4Study के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए किसी सरकारी कार्यालय या कॉलेज में अलग से फॉर्म जमा करने की आवश्यकता नहीं बताई गई है। मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरण अपनाएं।

  1. सबसे पहले Kotak Kanya Scholarship आवेदन पेज खोलें।
  2. Apply Now पर क्लिक करें।
  3. Buddy4Study पर लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
  4. Start Application विकल्प चुनें।
  5. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  6. कॉलेज, कोर्स और पारिवारिक आय का विवरण दर्ज करें।
  7. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  8. नियम और शर्तें स्वीकार करके Preview देखें।
  9. सभी जानकारी सही होने पर आवेदन Submit करें।

क्या स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुल्क देना होगा?

उपलब्ध आधिकारिक कार्यक्रम विवरण में अलग से आवेदन शुल्क निर्धारित होने की जानकारी नहीं दी गई है। आवेदन Buddy4Study के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से किया जाता है।

अगर कोई व्यक्ति छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस या चयन की गारंटी देकर पैसे मांगता है, तो भुगतान न करें। किसी भी शुल्क संबंधी जानकारी की पुष्टि सीधे आधिकारिक आवेदन पोर्टल या हेल्पडेस्क से करें।

चयन कैसे होगा और पैसे कब मिलेंगे?

आवेदन करने के बाद छात्राओं की शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक आय, कॉलेज में प्रवेश और जमा किए गए दस्तावेजों की जांच की जा सकती है। अंतिम चयन संस्था के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगा।

फिलहाल चयन परिणाम या छात्रवृत्ति भुगतान की कोई निश्चित तारीख प्रकाशित नहीं की गई है। इसलिए आवेदन के बाद अपने पंजीकृत ईमेल और Buddy4Study खाते पर मिलने वाले अपडेट देखते रहें।

Kotak Kanya Scholarship Apply Link

स्कॉलरशिप आवेदनApply Online
कार्यक्रम संचालकKotak Education Foundation
आवेदन सहायताkotakscholarship@buddy4study.com
हेल्पलाइन011-43092248 (Ext. 262)
सहायता का समयसोमवार-शुक्रवार, सुबह 10 से शाम 6 बजे

Kotak Kanya Scholarship FAQs

क्या 12वीं पास सभी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

नहीं। कम से कम 75% अंक, ₹6 लाख तक पारिवारिक आय और पात्र प्रोफेशनल कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश जरूरी है।

आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

वर्तमान कार्यक्रम विवरण के अनुसार अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है।

1 thought on “Kotak Kanya Scholarship 2026-27: छात्राओं को मिलेंगे ₹1.5 लाख हर साल, 15 अक्टूबर अंतिम दिनांक, देखें पात्रता और दस्तावेज”

Leave a Comment